Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: सचिन और लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से 37 रन दूर है विराट कोहली 

खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विश्व कप में अभी तक शतक लगाने में तो कामयाब नहीं हुए है,लेकिन तीन अर्धशतक जरूर लगाए है। विराट हर मैच में अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाते हैं तो किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं होता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज के खिलाफ विराट कोहली अगर अर्धशतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व​ रिकॉर्ड बना देंगे। कुछ दिन पहले विराट ने सबसे तेज 11 हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

World Cup 2019: वेस्टइंडीज से ज्यादा भारतीय टीम को सता रहा है इस बात का डर


सचिन और ब्रायन लारा ने 453 पारियों में सबसे तेज गती से 20 हजार रन बनाकर अपने नाम यह रिकॉर्ड बना रखा है। लेकिन इन दोनों के रिकॉर्ड को अब विराट से खतरा है,क्योंकि विराट ने 416 पारियों में अभी तक 19,963 रन बना चुके है। विराट को तेंदुलकर और लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 37 रन बनाने की आवश्यकता है। अगर विराट ऐसा कर लेते है तो वह दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे जिसने सबसे कम पारी में 20 हजार रन बनाये है।

वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल की जंग के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान



Herald