Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, रूट की सेंचुरी

खेल डेस्क।आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में इंग्लैंड ने शुक्रवार को द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 45 ओवरों की दो गेंद शेष रहते हुए 212 रनों पर ढेर कर दिया।

वर्ल्ड कप 2019: इस छोटी सी गलती के कारण रद्द हुआ भारत और न्यूजीलैंड का मैच

CWC 2019: आज कैरेबियाई तूफान से टक्कर लेगा मेजबान इंग्लैंड

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के जो रूट ने 94 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेलकर इस लक्ष्य का आसान बना दिया और 33.1 ओवरों में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य ​हासिल कर लिया।

क्रिकेट वर्ल्ड कप की फाइनल टीम को लेकर गूगल के CEO ने की भविष्यवाणी

इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मेजबान टीम के आगे घूटने टेक दिए और इसके बाद उनके बल्लेबाजों के आगे इंडीज की गेंदबाजी भी कमजोर साबि​त हुई। विश्व कप में गेल और रसेल जैसे बल्लेबाज अभी तक कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकें और इसके चलते टीम को इतनी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।



Herald