खेल डेस्क।आईसीसी विश्व कप-2019 में आज का मैच आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होगा और इस विश्व कप में आस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। विश्व कप में श्रीलंका के पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे और इस वजह से उसके प्रदर्शन के बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता।
World Cup 2019: विश्व कप की अंक तालिका में भारत टॉप 3 से बाहर
अगर इन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो आस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया तो कप्तान एरॉन फिंच ने भी 82 रनों कीशानदार पारी खेली थी। इसके साथ गेंदबाजी क्रम में स्टार्क शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
World Cup 2019: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, रूट की सेंचुरी
ये है संभावित प्लेइंग इलेवन-
आस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा।
श्रीलंका : दिमुथ करुनारत्ने (कप्तान) , कुशल परेरा (विकेटकीपर), लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, इशुरु उदाना, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा और जेफ्री वंडरसे।
वर्ल्ड कप 2019: इस छोटी सी गलती के कारण रद्द हुआ भारत और न्यूजीलैंड का मैच
Herald