खेल डेस्क।विश्व कप में अफ्रीका की लगातार हार का सफर अब खत्म हो गया है और अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहला मैच जीत लिया है। अफ्रीका को यह जीत विश्व कप की सबसे कमजोर टीम से मिली है और इससे पहले अफ्रीका को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा तो एक मैच बारिश के कारण धुल गया था।
वर्ल्ड कप 2019: बाप ने 7वीं बार दिखाई अपने बेटे की औकात, पाकिस्तान 89 रन से हारा
वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान का बाप साबित हुआ है भारत, रविवार को होगी एक नई जंग
इस जीत के हिरो और मैन ऑफ द मैच रहे इमरान ताहिर ने चार विकेट लेकर अफगानिस्तान को 125 रनों पर ऑल आउट करने का काम किया। इसके बाद 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर इस लक्ष्य का हासिल कर लिया।
World Cup 2019: आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी श्रीलंका
इस हार के बाद अफगानिस्तान का अंतिम चार में जगह बनाने की उम्मीद अब खत्म हो गई है। अगर अब अफ्रीका एक मैच भी हारती है तो उसका सफर भी जल्द ही खत्म हो जाएगा। अफ्रीका के लिए यह विश्व कप किसी बूरे सपने से कम नहीं है।
Herald