Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: न्यूजीलैंड के कप्तान ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्कन्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की कप्तानी पारी से टीम को जीत दिलाई तो दूसरी ओर अफ्रीका को इस विश्व कप की सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर ​कर दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को 4 विकेट से हार का सामन करना पड़ा है और विश्व कप की चौथी हार झेलनी पड़ी है।

वर्ल्ड कप से बाहर हुआ टीम इंडिया का गब्बर, ऋषभ पंत को मिली जगह


पहले बल्लेबाजी करते साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 241 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने विलियमसन की 106 रनों की शतकीय पारी के कारण मैच आसानी से जीत लिया। इस शतकीय पारी के कारण विलियमसन ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

विलियम्सन के शतक से द. अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर


विलियमसन इंग्लैंड में केवल 17 पानी में 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और इससे पहले रोहित शर्मा ने 18 इनिंग्स में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था।

विश्व कप की दूसरी जीत के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी अफ्रीका

इंग्लैंड में सबसे कम पारी में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1.केन विलियमसन-17 इनिंग्स

2. रोहित शर्मा -18 इनिंग्स

3. शिखर धवन-19 इनिंग्स



Herald