खेल डेस्क।विश्व कप 2019 में अफ्रीका टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा है की उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें पाकिस्तान से मिली हार के बाद खत्म हो गई है। अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर अफ्रीका को 49 रनों से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा भारत
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 308 रन बनाए और इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 259 रन ही बना पाई। इस विश्व कप में यह दक्षिण अफ्रीका को 7 मैचों में से 5 मैचों में हार मिली है और इसके कारण वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
वर्ल्ड कप में 20 साल बाद लंका फतह करने उतरेगा इंग्लैंड
पाकिस्तान के छह मैचों में पांच अंक हो गए हैं और इसके कारण उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद अभी कायम है। विश्व कप के सेमीफाइनल में चार टीमों को जगह बनानी है और अभी तक किसी भी टीम ने इसमे जगह नहीं बनाई है।
2019: डेविड वॉर्नर ने की विराट कोहली की बराबरी, नहीं तोड़ सके अमला का विश्व रिकॉर्ड
Herald