Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: वेस्टइंडीज से ज्यादा भारतीय टीम को सता रहा है इस बात का डर

खेल डेस्क।वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना छठा मुकाबला मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज से खेलना है और मैच के दिन पहले ही भारतीय टीम को बारिश का डर सताने लग गया है। मौमस विभाग के अनुसार मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर बारिश का खतरा मड़राने लग गया है। मंगलवार को पूरे दिन लगातार बारिश होने की खबरे आ रही है और इसके कारण टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करके इंडोर के अंदर अभ्यास करना पड़ा था।वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल की जंग के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान

मौसम विभाग ने गुरूवार तक मौसम सही रहने की संभावना जताई है और कहा है कि गुरुवार को धूप निकलेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का मैच बारिश के कारण रद्द करके दोनों टीमों को एक-एक दिया गया था। अगर बारिश के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।

World Cup 2019: इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

ऐसा होने से भारतीय टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश होने के लिए दो मैच जीतन जरूरी होगा। भारतीय टीम के पास अभी 5 मैचों के 9 अक है और अंतिम 4 के लिए कम से कम 13 अंक होने जरूरी है।

World Cup 2019: बांग्‍लादेश के इस खिलाड़ी ने की कपिल-युवराज के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी



Herald