खेल डेस्क।बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में अपने नाम एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जो पहले युवराज सिंह के नाम था। वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद को कायम रखा है। शाकिब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और इसके बाद गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।
शानदार जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम पर लगा भारी जुर्माना
World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलियाई कोच ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट की दुनिया का नया धोनी
शाकिब क्रिकेट जगत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ल्ड कप में एक मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही 5 विकेट अपने नाम किए है। इससे पहले भारत के युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाने के साथ 5 विकेट लिए थे।
World Cup 2019 : बांग्लादेश का खेल बिगाड़ सकता है अफगानिस्तान
शाकिब ने वर्ल्ड कप में 400 से ज्यादा रन बनाने के साथ 10 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप में शतक के साथ 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव और युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की है। कपिल ने 1983 के वर्ल्ड कप में शतक लगाने के साथ ही 5 विकेट अपने नाम किए थे।
Herald