खेल डेस्क।विश्व कप में आज का मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच होगा और दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। यह मैच ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा और दोनों टीमों का रिकॉर्ड एक दूसरे के खिलाफ अच्छा ही रहा है। इस विश्व कप में कुछ किक्रेटर के जानकर इस बात का दावा कर रहे हैं की वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट में बड़ा धमाका कर सकती है।
वर्ल्ड कप 2019: पहले मैच में ही भारतीय टीम ने बना दिए ये खास रिकॉर्ड
विश्व कप के पहले मैच ही वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराकर बता दिया की वह विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर सकती है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कॉटरेल, कप्तान जेसन होल्डर और रसेल जैसे खिलाड़ी अकेले अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं।
World Cup 2019: हिटमैन ने विश्व कप के पहले ही मैच में तोड़ दिया गांगुली का ये रिकॉर्ड
टीमें -
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल,उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुईस, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, एश्ले नर्स, फैबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), शेल्टन कॉटरेल
Herald