खेल डेस्क। वर्ल्ड कप के 31वें मैच में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। विश्व कप में इन दोनों टीमों को सबसे कमजोर माना जाता है और इस मैच का परिणाम बांग्लादेश के लिए ज्यादा अहम होने वाला है। अफगानिस्तान विश्व कप की पहली जीत की तलाश में है तो बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद इस मैच पर टीकी हुई है।
World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलियाई कोच ने इस खिलाड़ी को बताया क्रिकेट की दुनिया का नया धोनी
बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर करके सबको हैरान कर दिया था और इसके बाद उसने वेस्ट इंडीज को हराकर सबको चौका दिया था। इसे बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 382 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 333 रन बनाकर अपना दम पूरी दुनिया को दिखा दिया था।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
World Cup 2019 : अफ्रीका को हराने के बाद पाकिस्तान ने कायम रखी सेमीफाइनल मेें जाने की उम्मीदें
तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मेहमुदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज और मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
हजरतुल्लाह जाजई, गुलबदिन नइब (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्ला जादरान, राशिद खान, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), आफताब आलम और मुजीब-उर-रहमान।
Herald