Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: फादर्स डे के दिन एक बार फिर से भारत को दिखाना होगा की वह कैसे बना पाकिस्तान का बाप,जानें टीम इंडिया का विजय रिकॉर्ड

खेल डेस्कइन दिनों पूरी दुनिया विश्व कप के रंग में रंगी हुई है और सभी किक्रेट फैंस इसका जमकर मजा ले रहे हैं। विश्व कप में भारतीय टीम ने अफ्रीका को हराकर जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है और आने वाले मैचों में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस विश्व कप में पूरी दुनिया की नजरे 16 जून को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच पर टीकी हुई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला आम मैच भी किसी युद्ध से कम नहीं होता है और विश्व कप में दोनों टीमों का मैच किसी विश्व युद्ध से कम नहीं होता है। इस युद्ध में किसी की जान तो नहीं जाती है,लेकिन करोड़ों लोगों के दिल जरूर टूट जाते हैं।

World Cup 2019 : प्रदीप के चौके से श्रीलंका की हुई जीत तो अफगानिस्तान को मिली दूसरी हार

अगर विश्व कप में दोनों टीमोें की रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड इतना शानदार है की पाकिस्तान भारतीय टीम को अपना बाप मानने पर मजबूर हो जाता है। 16 जून को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाएगा और इस दिन पाकिस्तान अपने बाप यानी भारत से मैच खेलेगा और पिछला रिकॉर्ड देखकर लगता है की पाकिस्तान को अपने बाप से पंगा लेना एक फिर भारी पड़ेगा।

India vs South Africa : बुमराह ने अफ्रीका की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा


पाकिस्तान आज तक आईसीसी वनडे विश्व कप में भारत को कभी भी हरा नहीं पाया है और अब तो ऐसा लगता है की वह हरा भी नहीं पाएगा। इस ​बार पाकिस्तान विश्व कप में दुनिया के नंबर एक कप्तान विराट के सेना से भिड़ने जा रहा है और उसका मैच हारना तय है। विश्व कप के रिकॉर्ड को देखकर कह सकते हैं कि बाप बाप होता है और बेटा-बेटा ही रहता है।

World Cup 2019: जीत के साथ शुरू हुआ टीम इंडिया का सफर

6 विश्व कप के मैचों में भारत पाकिस्तान का रिकॉर्ड

विश्व कप परिणाम कप्तान
1992 43 रन से जीता मोहम्मद अजहरुद्दीन
1996 39 रन से जीता मोहम्मद अजहरुद्दीन
1999 47 रन से जीता मोहम्मद अजहरुद्दीन
2003 6 विकेट से जीता सौरव गांगुली
2011 29 रन से जीता महेन्द्र सिंह धोनी
2015 76 रन से जीता महेन्द्र सिंह धोनी



Herald