खेल डेस्क।विश्व कप 2019 के 7वें मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डंस ग्राउंड में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था और इस मैच को श्रिलंका ने 34 रन से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंका की टीम 33 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाये थे तभी बारिश के कारण मैच रोक दिया गया और मैच 41 - 41 ओवर का किया गया।
ग्लेन मैकग्रा ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया विश्व कप का 'युवराज'
इसके बाद लंका की टीम 36.5 ओवर में 201 रन पर आउट हो गयी और अफगानिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से जीत के लिये 187 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गवांने से टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
विश्व कप में अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को ध्यान रखना होगा अपना ये खराब रिकॉर्ड
श्रिलंका ने जीत के साथ अपना खाता खोला था और अफगान टीम को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में श्रिलंका के गेंदबाज प्रदीप ने शानदर गेंदबाजी करते हुए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई है।
World Cup 2019: पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी श्रीलंका और अफगानिस्तान
Herald