Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: बांग्लादेश की वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत

खेल डेस्क। वर्ल्ड कप के 23वें मैच में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के मैच एक बार फिर बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत में जीत के हिरो रहे विश्व के नंबर-1 हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने शानदार शतक लगाकर टीम को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 322 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया और इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 41.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत ​हासिल की है।

world cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी कर सकती है कार्रवाई

शाकिब ने 124 रनों की शतकीय पारी में (99 गेंदें, 16 चौके) जड़े तो दूसरे छोर पर लिट्टन दास ने नाबाद 96 की तूफानी पारी खेलकर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद बांग्लादेश ने आने वाले मैचों के लिए दूसरी टीमों को संकेत ​दिया है की वह उनको भी हरा सकती है।

भारत की इस जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में बनाया ये नया रिकॉर्ड



Herald