खेल डेस्क। गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के बाद एंड्रयू बलबर्नी (55) और पाल स्टर्लिंग (नाबाद 36) की शानदार पारियों के दम पर आयरलैंड ने लॉड्र्स पर खेले जा रहे टेस्ट के पहले ही दिन मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 122 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।
अब श्रीलंका के इस गेंदबाज ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड को पहली पारी में केवल 85 रन पर ढेर करने के बाद आयरलैंड ने 207 रन बनाए। चार दिन के इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड, कुरैन और ओली स्टोन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले आईसीसी वनडे विश्व चैम्पियन इंग्लैंड 23.4 ओवर में केवल 85 रन पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही इंग्लैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टेस्ट क्रिकेट के 143 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब वह पहली पारी में मैच के पहले ही दिल लंच से पहले ऑल आउट हो गई हो।
वेस्टइंडीज दौरे पर ये उपलब्धि हासिल करने वाले एक मात्र भारतीय क्रिकेटर हैं युवराज सिंह
इंग्लैंड के आठ बल्लेबाज तो दइाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। उसकी ओर से सबसे ज्यादा जो डेनली ने 23 रन बनाए। जबकि एस कुरैन ने 18 और तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने 19 रन का योगदान दिया।आयरलैंड की ओर से टिम मुर्तघ ने 13 रन पर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। वहीं मार्क अडेयर ने 32 रन पर तीन और बॉयड रैंकिन ने पांच रन पर दो विकट लिए।