Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टोक्यो ओलंपिक के लिये 14236 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग: रिजिजू

नयी दिल्ली
केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि अगले वर्ष जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिये 27 विभिन्न खेलों में 14236 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है जिनमें 4269 लड़कियां हैं। रिजिजू ने सोमवार को राज्य सभा में टोक्या ओलंपिक-2020 की तैयारियों पर यह जानकारी सदन में दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खेलों के लिये आधारभूत ढांचे में सुधार और कोचिंग, खिलाड़ियों के खान-पान तथा उपकरणों के लिये भी विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। खेल मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि टोक्यो ओलंपिक के लिये 27 विभिन्न खेलों में विभिन्न सेटरों में 14236 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है जिनमें 4269 लड़कियां शामिल हैं। 

महिला खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मुहैया कराने के लिये पंजाब के बादल, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और कर्नाटक के मेदीकेरी में अलग से तीन ट्रेनिंग सेंटर भी बनाये गये हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में रिजिजू ने बताया कि 295 एथलीटों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम(टॉप्स) के तहत भी वर्ष 2014 से अब तक मदद दी जा रही है। इन खिलाड़ियों के लिये देश और विदेश में विभिन्न सेंटरों में ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को टॉप्स योजना के तहत प्रति माह 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है।