Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महज 15 दिन में चौथा गोल्ड मेडल जीतकर हिमा दास ने रचा ये नया इतिहास

खेल डेस्क।भारत की स्टार एथलीट हिमा दास ने पिछले 15 दिनों में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। चेक रिपब्लिक में चल रहे टबोर एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर रेस को 23.25 सेकेंड में दौड़कर हिमा ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हिमा के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है की वह आने वाले दिनों भारत की झोली कई गोल्ड मेडल डाल सकती है।

इस क्रिकेटर का शादी के बाद रहा 5-6 लड़कियों के साथ नाजायज संबंध

हिमा दास का पिछले 15 दिनों का रिकॉर्ड

पहला गोल्ड: 2 जुलाई को हिमा ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में 200 मीटर रेस को 23.65 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता था।

दूसरा गोल्ड: 7 जुलाई को हिमा ने पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस को 23.97 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

तीसरा गोल्ड: 13 जुलाई को हिमा ने चेक रिपब्लिक में हुई क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में 200 मीटर रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा कर तीसर गोल्ड मेडल जीता था।

इस खिलाड़ी ने लगाये विश्व कप 2019 में सर्वाधिक छक्के



Herald