Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धौनी को पेट्रोलिंग ड्यूटी मिली, 15 दिन कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ रहेंगे तैनात

नई दिल्ली    
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी भारतीय सेना के पैराशूट रेजिमेंट के साथ दो महीने की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। धौनी ने बुधवार को बटालियन ज्वॉइन की, जिसका हेडक्वॉर्टर बेंगलुरु में है। धौनी भारतीय सेना में ट्रेनिंग के चलते क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, 'धौनी ने भारतीय क्रिकेट की बहुत सेवा की है और भारतीय सेना के प्रति उनके प्यार से भी हर कोई वाकिफ है। पिछले कुछ समय से वो चाह रहे थे कि रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग करें, लेकिन क्रिकेटिंग कमिटमेंट के चलते वो ऐसा कर नहीं पा रहे थे। धौनी के ऐसा करने से भारतीय सेना को लेकर युवाओं में जागरुकता बढ़ेगी और धौनी भी ऐसा ही चाहते हैं।'

धौनी 31 जुलाई से 15 अगस्त के बीच बटालियन के साथ रहेंगे। यूनिट कश्मीर में है और विक्टर फोर्स का पार्ट है, तो धौनी भी इस दौरान कश्मीर में रहेंगे। वो पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी का काम करेंगे और ट्रूप के साथ रहेंगे।

38 वर्षीय धौनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। 2011 में भारतीय सेना ने धौनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी थी। उनके साथ अभिनव बिंद्रा और दीपक रॉव को भी सम्मानित किया गया था। 2015 में धौनी आगरा ट्रेनिंग कैंप में पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप के साथ क्वॉलिफाइड पैराट्रूपर बने थे। धौनी विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। विश्व कप के बाद से ही लगातार ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है।