खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम को मिली हार के साथ ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस विश्व कप में सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने धोनी के संन्यास के बारे में बोल दी ये बड़ी बात
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा केवल 27 रन बना लेते तो वह एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देते, लेकिन इस मुकाबले में वह केवल एक रन ही बना सके।
हिटमैन रोहित शर्मा इस विश्व कप के नौ मैचों में 648 रन ही बना सके। सचिन ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे, जो किसी एक विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
भारत का सपना टूटा, लगातार बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में हुआ बाहर
इसके साथ ही रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने से चूक गए हैं। अभी तक छह-छह शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा संयुक्त पहले स्थान पर है।
रोहित शर्मा सेमीफाइनल में चार गेंदों पर केवल एक रन बनाकर ही आउट हुए। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में पांच शतक लगाए हैं।