खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाजों भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर इस विश्व कप में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए हैं।
मिशेल स्टार्क ने तोड़ा 12 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड, इस महान गेंदबाज का कीर्तिमान किया ध्वस्त
इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास विश्व कप के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन का विश्व कीर्तिमान तोडऩे का मौका था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। भारत और ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप के बाहर होने के बाद रोहित और वार्नर का सपना टूट गया है।
हिटमैन रोहित शर्मा इस विश्व कप के नौ मैचों में 648 रन और डेविड वार्नर 10 मैचों में 647 रन ही बना सके। सचिन ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे।
इंग्लैंड चौथी बार फाइनल में, इतने सालों बाद क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन
हालांकि अभी भी इस रिकॉर्ड को तोडऩे की दौड़ में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जो रूट बने हुए हैं। सचिन का ये रिकॉर्ड तोडऩे के लिए इन दोनों ही बल्लेबाजों को फाइनल मुकाबले में बड़ी शतकीय पारियां खेलनी होगी।
जो रूट के अभी इस विश्व कप के 10 मैचों में 549 और विलियम्सन के नौ मैचों में 548 रन हैं। रूट को सचिन का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए फाइनल में 125 और विलियम्सन को 126 रन की शतकीय पारी खेलनी होगी।