Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेब्यू टेस्ट में ही 16 विकेट हासिल करने वाला ये गेंदबाज बना टीम इंडिया का स्पिन सलाहकार

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी देश की महिला टीम में भी सलाहकार के तौर पर भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

विश्व कप जीत के नायक जैसन रॉय को इंग्लैंड ने दिया ये बड़ा पुरस्कार

भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर द्वारा हाल ही में टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच की जरूरत पर जोर देने के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के स्पिन कोच नरेंद्र हिरवानी को यह जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय टीम में इस समय पूनम यादव, एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा जैसे स्पिनर गेंदबाज मौजूद हैं।

बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरवानी की महिला टीम में सलाहकार के रूप में पूर्णकालिक भूमिका नहीं है, क्योंकि एनसीए के साथ बिजी हैं। वह महिला टीम के साथ कुछ दौरों पर जाएंगे।

वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे विराट कोहली, इन खिलाडिय़ों के नाम पर बना हुआ है सस्पेंस

पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज नरेन्द्र हिरवानी टीम इंडिया की ओर से 17 टेस्ट और 18 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 66 और एक दिवसीय क्रिकेट में 23 विकेट लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही 16 विकेट झटक तहलका मचा दिया था। इस मैच की दोनों ही पारियों में हिरवानी ने आठ-आठ विकेट लिए थे।