Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

19 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतकर हिमा ने बनाया रिकॉर्ड

खेल डेस्क।हिमा दास ने पांचवां गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। हिमा ने 20 जुलाई को चेक गणराज्य में ही आयोजित नोव मेस्तो नद मेतुई ग्रैंड प्रिक्स में 400 मीटर की रेस को 52.09 सेकंड में पूरा करके यह इतिहास रचा है। हिमा के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको पूरा देश बधाइयां दे रहा है और इतनी कम उम्र में इतने मेडल जीतना बहुत ही शानदार है।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की वापसी

हिमा दास का पिछले 19 दिनों का रिकॉर्ड

पहला गोल्ड: 2 जुलाई को हिमा ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में 200 मीटर रेस को 23.65 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता था।

दूसरा गोल्ड: 7 जुलाई को हिमा ने पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस को 23.97 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

तीसरा गोल्ड: 13 जुलाई को हिमा ने चेक रिपब्लिक में हुई क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में 200 मीटर रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा कर तीसर गोल्ड मेडल जीता था।

चौथा गोल्ड: 17 जुलाई को हिमा ने चेक गणराज्य के टेबर एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर की दूरी 23.25 सेकंड्स तय करके चौथा गोल्ड जीता है।

PKL 7: धमाकेदार जीत के साथ शुरू हुआ जयपुर पिंक पैंथर्स का सफर,यू मुंबा को 42-23 से रौंदा



Herald