Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम इंटरकांटिनेंटल कप में उत्तर कोरिया से 2-5 से हारी

अहमदाबाद
गत चैम्पियन भारतीय फुटबाल टीम को शनिवार को यहां ट्रांसस्टेडिया एरीना में इंटरकांटिनेंटल कप के दूसरे मैच में उत्तर कोरिया से 2-5 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम इससे पहले शुरूआती मैच में सुनील छेत्री के दो गोल के बावजूद ताजिकिस्तान से 2-4 से पराजित हो गयी थी। हालांकि उसके पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि उत्तर कोरिया को शुरूआती मैच में सीरिया से 2-5 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके लिये उसे उम्मीद लगानी होगी कि उत्तर कोरिया ताजिकिस्तान से हार जाये और भारत अपने अंतिम मुकाबले में सीरीया को बड़े अंतर से हरा दे। ताजिकिस्तान ने सीरिया को 2-0 से हराया था जिससे वह छह अंक लेकर फाइनल में पहुंच गया है। 

भारत का गोल अंतर हालांकि माइनस पांच है और उत्तर कोरिया का शून्य जबकि सीरिया का प्लस एक है। भारत के लिये पहला गोल 51वें मिनट में लालियानजुआला चांगते ने सुनील छेत्री के पास पर गोल दागा। इसके बाद टीम के लिये छेत्री ने उदांता ंिसह के पास पर 71वें मिनट में दूसरा गोल किया। उत्तर कोरिया के कप्तान जोंग ग्वान ने आठवें मिनट में पहला गोल कर टीम को आगे किया। इसके बाद शिनजिन ने 16वें में और 28वें मिनट में जोंग ग्वान, 63वें मिनट में री चोल ने, री हयोंग ंिजग ने इंजुरी टाइमर् 90 प्लस दो मिनटी में गोल किये।