Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी क्रिकेट मैदान में नहीं, 2 महीने रहेंगे भारतीय सैनिकों के साथ 

खेल डेस्क।भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास और वेस्टइंडीज दौरे को लेकर चली रही सभी प्रकार की अटकलों पर विराम लगा दिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की धोनी ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह दो महीने किसी भी प्रकार की क्रिकेट नहीं खेलेंगे और धोनी अगले 2 महीनों के लिए पैरा सैन्य रेजिमेंट के साथ रहेंगे।

ICC ने सचिन तेंदुलकर को दिया ये बड़ा सम्मान

ICC का कड़ा फैसला- धीमी ओवर गति करने पूरी टीम को मिलेगी ये कड़ी सजा

इस खबर के बाद से उनकी संन्यास की सभी खबरों पर विराम लग गया है और साफ हो गया है की धोनी आने वाले दिनों में भारतीय सेना के साथ रहेेंगे। इस बात की जानकारी धोनी ने कप्तान विराट कोहली और एमएसके प्रसाद को दी है। इससे पहले धोनी के संन्यास की खबरों पर उनके दोस्त अरुण पांडे ने कहा, धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे।

विश्व कप-2019 के खत्म होने के बाद से धोनी अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी और धोनी यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

इस वजह से तेज हुई महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकले



Herald