Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुती 200 मीटर के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

नपोली (इटली)
भारतीय धाविका दुती चंद विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में शुक्रवार को यहां पांचवें स्थान पर रही। महज तीन दिनों में अपने पांचवें दौड़ में भाग ले रही दुती ने 23.30 सेकंड का समय लिया जो अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप (23.34 सेकंड) के उनके प्रदर्शन से खराब था। 200 मीटर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.00 सेकंड का है। 23 साल की इस धाविका ने इसके बाद चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में भाग लिया लेकिन इस स्पर्धा में भारतीय चौकड़ी 46.23 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में छठे और ओवरआल 13वें स्थान पर रहीं। भारतीय पुरुष टीम चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में 40.73 सेकंड के समय के साथ हीट में चौथे और कुल 11वें स्थान पर रही। राष्ट्रीय रिकार्डधारी दुती मंगलवार को 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों में अव्वल रहने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बनी थी ।