खेल डेस्क।भारतीय टीम को 2015 की तरह इस बार भी सेमीफाइनल में में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के कई कारण बताये जा रहे हैं,लेकिन कप्तान कोहली का प्रदर्शन विश्व कप के सेमीफाइनल में बहुत ही खराब रहा है। विराट कोहली 2011 से लेकर 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में वह 12 रन भी नहीं बना सकें।
फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद टूटा टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना
न्यूजीलैंड के खिलाफ 240 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ने इतना खराब प्रदर्शन किया की उनके तीन बल्लेबाज सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद धोनी पर उसकी निगाहें टिक गई,लेकिन 2015 की तरह 2019 में धोनी रन आउट हो गए और मैच हाथ से निकल गया। भारतीय टीम का सेमीफाइनल में इतना खराब प्रदर्शन किया की उसका लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने का सपना टूटा है।
वर्ल्डकप सेमीफाइनल में विराट कोहली का प्रदर्शन
9 रन बनाम पाकिस्तान (2011 वर्ल्ड कप)
1 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2015 वर्ल्ड कप)
1 रन बनाम न्यूजीलैंड (2019 वर्ल्ड कप)
Herald