Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नाडा के 2018.19 के चार्ट में भारोत्तोलन शीर्ष पर, 41 पाजीटिव मामले

नयी दिल्ली
भारोत्तोलन के सबसे ज्यादा 41 पाजीटिव डोप मामले वर्ष 2018 . 19 में दर्ज हुए जबकि एथलेटिक्स के 18 खिलाड़ी उन 187 खिलाड़यिों में शामिल थे जिन्होंने डोप टेस्ट से कन्नी काटी । राष्ट्रीय डोंिपग निरोधक एजेंसी द्वारा बुधवार को जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार बाडीबिल्डिंग के 60 प्रतिशत पाजीटिव मामले रहे लेकिन ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन की दशा सबसे खराब रही । पावरलिफ्टिंग में 13 और कबड्डी में पांच खिलाड़ी डोप टेस्ट में पाजीटिव पाये गए । कुश्ती (छह), जूडो (पांच), साइकिलिंग (तीन), तीरंदाजी (दो), मुक्केबाजी (दो), निशानेबाजी (दो), टेनिस (दो), गोल्फ (दो) जबकि हाकी, तैराकी और फुटबाल (एक-एक) के खिलाड़ी डोप टेस्ट में नाकाम रहे । नाडा ने इस साल 357 भारोत्तोलकों के नमूनों की जांच की जिनमें 225 प्रतिस्पर्धा में और 132 इसके बाहर लिये गए । ट्रैक और फील्ड में 1020 नमूने लिये गए । बाडीबिल्डिंग में 135 नमूनों में से 60 पाजीटिव रहे ।