Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप 2019: विश्व कप में टीम इंडिया के लिए एक सा​थ खेलेंगे 3 विकेटकीपर

खेल डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 40वें मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं । इस मैच में टीम इंडिया ने दो बदलाव किए कुलदीप-जाधव की जगह भुवी-कार्तिक को शामिल किया गया है। कुलदीप औ जाधव कुछ मैचों में खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे ​​​​थे।

विश्व कप 2019: विंडीज को हराकर श्रीलंका ने कायम रखी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें

इसके साथ विश्व कप में पहली बार ऐसा हुआ की कोई टीम तीन विकेटकीपर के साथ मैच खेलने उतरी है। भारतीय टीम में बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में धोनी,ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के रूप में तीन विकेटकीपर को शामिल किया है। मैच विकेटकीपर तो धोनी ही रहेंगे पंत और कार्तिक को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।

प्लेइंग इलेवन बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मोसाद्देक हुसैन, सब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

प्लेइंग इलेवन भारत: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह



Herald