खेल डेस्क।वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड विश्व विजेता बना है,लेकिन विजेता बनने से पहले उसके साथ ऐसा हुआ की जो क्रिकेट इतिहास में बहुत कम बार देखा जाता है। विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 241 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने भी 50 ओवर में 241 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया।
14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर बनेगा क्रिकेट का नया विश्व विजेता
इसके बाद मैच का नतीजा नहीं आने से सुपर ओवर से फैसला करने के लिए दोनों टीमों को एक एक ओवर बल्लेबाजी करने का मौका दिया। इंग्लैंड ने सुपर आवेर 15 रन बनाए और न्यूज़ीलैंड ने भी 15 रन ही बनाये और मैच एक फिर से टाई हो गया।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी!
इसके बाद मैच का परिणाम आईसीसी के नियम के अनुसार निकाला गया। इस नियम में जो टीम ज्यादा बाउंड्री लगाती है वो टीम विजेता मानी जाती है।
इंग्लैंड की पारी में कुल बाउंड्री
22 चौके, 2 छक्के
2 चौके (सुपर ओवर में)
न्यूजीलैंड की पारी में कुल बाउंड्री
14 चौके, 2 छक्के
1 छक्का (सुपर ओवर में)
Herald