खेल डेस्क। आईसीसी विश्व कप 2019 में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। इसमें कई बल्लेबाजों ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाए। कई ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीता।
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वे विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन हैं। मोर्गन ने इस टूर्नामेंट के 11 मैचों में सर्वाधिक 22 छक्के लगाए हैं।
इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच हैं। इस मामले में भारत के रोहित शर्मा तीसरे, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 13वें स्थान पर रहे।
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड): मैच 11 छक्के 22
अरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) मैच 10, छक्के 18
रोहित शर्मा (भारत): मैच 9, छक्के 14
जैसन रॉय (इंग्लैंड): मैच 8, छक्के 12
क्रिस गेल (इंग्लैंड): मैच 9, छक्के 12