Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट से संन्यास लेंगे धोनी, आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में खेलेंगे आखिरी मैच

लाइव सिटीज डेस्क: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. वर्ल्ड कप में अपनी धीमी रफ़्तार के चलते धोनी पीछे होते दिख रहे हैं. इसको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स और उनके फैन्स लगातार उनकी उनकी आलोचना कर रहे हैं. पीटीआई के हवाले से अब यह खर निकलकर सामने आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं.

पीटीआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में ही अपना आखिरी मैच खेलेंगे और इसके बाद रिटायरमेंट ले लेंगे.

धीमी पारी के साथ ही पिछले एक साल से धोनी की बेहतरीन मैच फिनिशर वाली छवि भी धूमिल होने लगी है. वर्ल्ड कप में चुने जाने से पहले से ही ऐसी अटकलें लग रही थीं कि धोनी क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नमेंट के बाद रिटायर हो जाएंगे.

वर्ल्ड कप के बाद चीजें पहले जैसी नहीं रह जाएंगी

टीम इंडिया के एक पूर्व खिलाड़ी ने बताया, टीम मैनेजमेंट ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में ही साफ कर दिया था कि वे 2019 वर्ल्ड तक धोनी को टीम में चाहता है. अब जबकि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो उनके औसत प्रदर्शन का बचाव हो गया है. इस पूर्व खिलाड़ी ने ये भी कहा कि बेशक धोनी से कोई संन्यास लेने के बारे में नहीं कहेगा, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद चीजें वैसी नहीं रह जाएंगी, जितनी आसान अब हैं.

The post क्रिकेट से संन्यास लेंगे धोनी, आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में खेलेंगे आखिरी मैच appeared first on Live Cities.