Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

…तो 2021 में आईपीएल में खेलेंगी 10 टीमें, बीसीसीआई ने कर ली है विस्तार की तैयारी

मुंबई
के. श्रीनिवास राव, मुंबई अडानी ग्रुप (अहमदाबाद के लिए), आरपीजी-संजय गोयनका (पुणे के लिए), टाटा (रांची और जमशेदपुर के लिए) और भी कई कॉर्पोरेट हाउसेस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दांव लगा सकती हैं। दरअसल, आईपीएल का 2021 में विस्तार हो सकता है और टूर्नमेंट में कुल 10 टीमों के खिलाने जाने की बात चल रही है। इसे लेकर हाल ही में लंदन में एक मीटिंग भी हुई थी। फिलहाल 8 टीमें हैं।

8 वर्ष पहले 2011 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐसा ही विस्तार किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था। तमाम विवादों के बाद बोर्ड ने 8 टीमों के स्ट्रक्चर पर ही वापसी की थी। एक बार फिर बीसीसीआई ने वैसा ही फैसला किया है। एक सूत्र ने बताया कि प्लान तैयार है। विस्तार निश्चितत है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया अगले आईपीएल संस्करण से पहले होना है।

आईपीएल फ्रैंचाइजियों के मालिकों और अधिकारियों ने लंदन में इस सप्ताह के अंत में एक मीटिंग की थी, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि आईपीएल को 2020 में दो नई फ्रैंचाइजी के आने से लाभ होगा। हालांकि, यह खेल में 2021 में से हिस्सा बनाया जाएगा। स्टार इंडिया के प्रमुख, उदय शंकर, जिन्होंने 2017 में आईपीएल के पांच साल के अधिकारों के लिए 16,347 करोड़ रुपये खर्च किए थे, यहां नहीं पहुंच सके। सूत्रों ने कहा कि वह विस्तार के खिलाफ नहीं हैं।

इंग्लैंड और न्यू जीलैंड वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर आमने-सामने होंगे। इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड ने 5 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यू जीलैंड ने 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 18 रन से हराया। फाइनल में कुछ खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी।

 न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अभी तक टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। विलियमसन ने अब तक 9 मैचों की 8 पारियों में 548 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक हैं। यदि वह फाइनल में 126 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक 673 रन बनाने का 16 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ देंगे।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ जो रूट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नमेंट के 10 मैचों में 549 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े। फाइनल में उनके फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह बड़ी पारी खेलें।

न्यू जीलैंड के स्टार पेसर ट्रेंट बोल्ट ने जरूरत पर अपनी टीम के लिए विकेट निकाले हैं। फाइनल में भी उन पर नजरें रहेंगी कि वह अपनी स्विंग और पेस से बल्लेबाजों को परेशान करें। बोल्ट ने अभी तक 17 विकेट झटके हैं। टीम के दूसरे पेसर फर्ग्युसन के नाम 18 विकेट हैं।

इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 19 विकेट झटके हैं, जो इंग्लैंड के लिए इस टूर्नमेंट में सर्वाधिक है। उनके अलावा मार्क वुड (9 मैचों में 17 विकेट) और क्रिस वोक्स (10 मैचों में 13 विकेट) पर भी नजरें रहेंगी।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप के मौजूदा एडिशन के 10 मैचों में 4.72 के इकॉनमी से 7 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने 381 रन भी बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। फाइनल में उनके प्रशंसक ऑलराउंडर पारी की उम्मीद करेंगे।

दूसरी ओर, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने भी लंदन में आईपीएल फ्रैंचाइजियों के मालिकों और स्टाकहोल्डर्स के बीच मीटिंग की पुष्टि की है। हालांकि मीटिंग में क्या हुआ? उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। अडानी ग्रुप ने 2010 में अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के लिए कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।