Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद हफीज का एकदिवसीय और टी20 से संन्यास का इरादा नहीं

कराची
विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद सीनियर आलराउंडर मोहम्मद हफीज की सीमित ओवरों के प्रारूप से संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। हफीज के करीबी सूत्रों के अनुसार पूर्व कप्तान और कोच वकार यूनिस ने पिछले हफ्ते हफीज को संन्यास लेने की सलाह दी थी। सूत्र ने कहा कि वकार ने हफीज से कहा कि उनका मानना है कि यह हफीज के लिए अलविदा कहने का सही समय है लेकिन इस सीनियर खिलाड़ी ने कहा है कि वह कुछ और वर्ष खेलना चाहता है। अक्टूबर में 39 बरस के होने वाले हफीज ने पाकिस्तान टीम प्रबंधन से भी कहा है कि उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वह एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का कुछ और वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने के लिए फिट हैं। पाकिस्तान की ओर से 218 एकदिवसीय और 89 टी20 खेलने वाले हफीज ने यूएई में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में जूझने के बाद पिछले साल अक्टूबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।