Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 टीम में वेस्टइंडीज के इन दो दिग्गज क्रिकेटरों की लम्बे समय बाद हुई वापसी

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ दो अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दो मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के दो मैचों के लिए 14 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम में लंबे समय बाद स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन और ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड की वापसी हुई है। सुनील नारायण ने वेस्टइंडीज की ओर से अन्तिम टी-20 मैच सितंबर 2017 और कीरोन पोलार्ड ने नवंबर 2018 में खेला था।

प्रो कबड्डी लीग: जयपुर पिंक पैंथर्स ने किया विजयी आगाज, यू मुंबा को 42-23 से दी शिकस्त

इस टीम में चोटिल ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को भी जगह दी गई है। हालांकि उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। इस टीम में नए चेहरे के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज एंथनी ब्राम्बेल को शामिल किया गया है।टी-20 सीरीज के पहले दो मैच क्रमश: 3 और 4 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

इस दिन एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे मलिंगा

वेस्टइंडीज टीम: कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, केमो पॉल, सुनील नारायण, शेल्डन कॉटरेल, ओसाने थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, खैरी पियरे और आंद्रे रसेल।