खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह आज एक बार फिर से मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
अब श्रीलंकाई गेंदबाज मुरलीधरन पर बनेगी फिल्म, ये अभिनेता निभाएगा किरदार
युवराज सिंह आज से कनाडा में शुरू होने वाली टी 20 लीग में टोरंटो नेशनल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आज ग्लोबल टी 20 लीग के उद्घाटन मुकाबले में युवराज की कप्तानी वाली टोरंटो नेशनल का मुकाबला वैंकूवर नाइट्स से होगा। इस मुकाबले में वैंकूवर नाइट्स की कप्तानी वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल करेंगे। यह मुकाबला आज रात दस बजे शुरू होगा।
आयरलैंड ने पहली पारी में बनाई 122 रन की बढ़त, इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
छह टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान कई अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इस टी-20 लीग में 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 11 अगस्त को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की अन्य चार टीमें मॉन्ट्रियल टाइगर्स, विन्निपेग हॉक्स, एडमॉन्टन रॉयल्स और ब्रैम्पटन वॉल्व्स हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच ब्रैम्पटन, ओंटारियो में खेले जाएंगे।