Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लोबल टी-20: युवराज और गोनी ने खेली तूफानी पारी, टोरंटो नेशनल्स को मिली जीत

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और मनप्रीत गोनी की तूफानी पारियों का जलवा ग्लोबल टी20 कनाडा में देखने को मिला।

इस दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की सहायता से टोरंटो नेशनल्स ने एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखा। एडमंटन रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवरों में छह विकेट पर 191 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शामिल हुए गेल, भारत के खिलाफ तोड़ सकते हैं इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड

इसके जवाब में टोरंटो नेशनल्स ने 17.5 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बना पहली जीत हासिल की। टोरंटो नेशनल्स की ओर से युवराज ने तीन चौके और तीन छक्कों की सहायता से 21 गेंदों में 35 रन बनाए।

अब अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में नहीं दिखाई देंगे मलिंगा, श्रीलंका टीम ने इस प्रकार दी शानदार विदाई

जबकि मैन ऑफ द मैच मनप्रीत सिंह गोनी ने 12 गेंदों में 33 रन की तूफानी पारी खेली। गोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।युवराज सिंह ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में वैंकूवर नाइट्स के खिलाफ 27 गेंदों में केवल 14 रन ही बना सके थे।