खेल डेस्क। भले ही पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपने बल्ले की चमक बिखेरने में सफल नहीं हुए हो, लेकिन ये बाएं हाथ का बल्लेबाज अब ग्लोबल टी20 कनाडा में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहा है।
सिनसिनाटी ओपन में दिखाई देंगी ये रूसी टेनिस सुन्दरी
टोरंटो नेशनल्स की कप्तानी कर रहे युवराज सिंह ने सोमवार को विनीपेग हॉक्स के खिलाफ केवल 26 गेंदों पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में युवराज सिंह ने चार चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि युवराज की इस पारी के बावजूद टोरंटो नेशनल्स जीत हासिल करने में असफल रही।
गेल ने लगाया तूफानी शतक, लगा डाले इतने छक्के
युवराज, सलामी बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस (65) और किरोन पोलार्ड (52) की शानदार पारियों के दम पर टोरंटो नेशनल्स निर्धारित 20 ओवर में 216 रन बनाने में सफल रही।
जवाब में विनीपेग हॉक्स ने क्रिस लिन (89) और सनी सोहल (58) की तूफानी पारियों के दम पर अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। इससे पहले युवराज सिंह ने एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ 21 गेंदों में 35 रन और वैंकूवर नाइट्स के खिलाफ 27 गेंदों में 14 रन बनाए थे।