लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर आज भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. 55 रन के स्कोर पर श्रीलंका के चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. इसके बाद लाहिरु थिरिमाने और एंजेलो मैथ्यूज ने लड़खड़ाई टीम को संभाला. मैथ्यूज ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ा, जिसके दम पर श्रीलंकाई टीम 264 रन तक पहुंच सकी.
49वें ओवर में आउट हुए मैथ्यूजश्रीलंका की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले एंजेलो मैथ्यूज को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया. 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यूज 113 रन बनाकर आउट हुए.