खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (106) की रिकॉर्ड शतकीय पारी की सहायता से मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारतीय कोच ने पंत की तुलना में इस अनुभवी विकेटकीपर को बताया बेहतर क्षेत्ररक्षक
इसके साथ ही इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद इस तरह विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इंग्लैंड ने करो या मरो के इस मुकाबले में 50 ओवर में आठ विकेट पर 305 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 45 ओवर में केवल 186 रन पर ही ढेर हो गई।
विश्व कप में अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे धोनी!
इसके साथ ही इंग्लैंड ने नौ मैचों में छठी जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ 1992 के बाद पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि इस हार के बाद भी न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना ज्यादा है। पाकिस्तान की राह अभी भी मुश्किल है।
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करने लिए अपने अन्तिम मुकाबले में बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो ने इस विश्व कप में लगातार दूसरी शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह एक विश्व कप में लगातार दो शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।