Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका ने बंगलादेश को 3-0 से सूपड़ा साफ किया

कोलम्बो
एंजेलो मैयूज की 87 रन की शानदार पारी और दासुन शनाका  के 27 रन पर तीन विकेट की बदौलत श्रीलंका ने बंगलादेश को तीसरे और अंतिम वनडे में बुधवार को 122 रन से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। बंगलादेश ने विश्व कप में चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था लेकिन इस सीरीज में उसने काफी निराश किया। श्रीलंका ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 294 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मैथ्यूज ने 90 गेंदों पर 87 रन की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। कुशल मेंडिस ने 54, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 46 और कुशल परेरा ने 42 रन बनाये। बंगलादेश की तरफ से शफीउल इस्लाम और सौम्य सरकार ने तीन-तीन विकेट लिए। बंगलादेश की टीम इसके जवाब में 36 ओवर में 172 रन पर सिमट गयी। सौम्य सरकार ने 69 और नौंवें नंबर के बल्लेबाज तेजुल इस्लाम ने नाबाद 39 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से शनाका ने 27 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए।