Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत (314/9) ने बांग्लादेश को दिया 315 रनों का लक्ष्य

बर्मिंगम
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 315 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा (104) और केएल राहुल (77) ने अच्छी शुरुआत दी। हालांकि बीच के ओवरों में निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम इंडिया नौ विकेट पर 314 रन तक पहुंच सकी। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिकुर रहमान ने 59 रन देकर पांच विकेट लिए। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस एक पॉइंट की दरकार है। वहीं: बांग्लादेश को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए। अगर वह हारा तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।