खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को 42-23 से शिकस्त देकर सातवें प्रो कबड्डी लीग में विजयी आगाज किया।
इस दिन एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे मलिंगा
इस सत्र के अपने पहले ही मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाडिय़ों ने ऑलराउंडर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। जयपुर की जीत में दीपक हुड्डा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सचिन ने हिमा दास को दी बधाई, स्टार धाविका ने भी ये बात बोलकर जीता दिल
दीपक हुड्डा ने जयपुर की तरफ से मैच में सर्वाधिक 10 अंक बनाए जबकि दीपक नरवाल (छह अंक) और नितिन रावल (सात अंक) और अमित हुड्डा ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जयपुर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय टीम में पहली बार राजस्थान के तीन क्रिकेटरों को एक साथ मिली जगह
यू मुंबा को उसके रक्षकों के लचर प्रदर्शन का खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा। वहीं दिन के एक अन्य मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पुणेरी पल्टन को 34-24 से शिकस्त दी। हरियाणा की ओर से नवीन ने सर्वाधिक 14 अंक हासिल किए।