Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलंबो वनडे: श्रीलंका ने 44 महीने बाद घर में जीती पहली सीरीज

 
कोलंबो

श्रीलंका ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. श्रीलंका की अपने घर में पिछले 44 महीनों में यह पहली सीरीज जीत है. श्रीलंका ने पहला मैच 91 रनों से जीता था.

श्रीलंका ने आखिरी बार अपने घर में नवंबर 2015 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी, जब उसने वेस्टइंडीज को 3-0 (3) से हराया था. यानी उसने अपनी धरती पर 3 साल 8 महीने बाद सीरीज जीती है. इस दौरान ने उसने घर से बाहर आयरलैंड को जून 2016 में 2-0 (2) से और स्कॉटलैंड को मई 2019 में 1-0 (1-0) से हराया.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया, जिसे श्रीलंका ने 44.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया
 
मेजबान श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 82, एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 52, कुशल मेंडिस ने नाबाद 41, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 15 और कुशल परेरा ने 30 रन बनाए.

बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने दो और मेहदी हसन ने एक विकेट लिया. इससे पहले बांग्लादेश ने मुश्फिकुर रहीम के नाबाद 98 रनों की मदद से आठ विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया. श्रीलंका के लिए नुवान प्रदीप, इसुरु उदाना और अकिला धनंजय ने दो-दो विकेट लिए.