Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूनियर विश्वकप के दूसरे दिन भारत ने जीते 6 पदक

नयी दिल्ली
भारत के जूनियर निशानेबाजों ने जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल / पिस्टल / शॉटगन चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित छह पदक जीत लिए। भारत के अब चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित 11 पदक हो गए हैं। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गौरव राणा ने 553 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अर्जुन सिंह चीमा ने 551 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। गौरव और अर्जुन ने विजयवीर सिद्दू के साथ इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण जीत लिया। भारतीय तिकड़ी का स्कोर 1651 रहा और वह दूसरे स्थान पर रहे बेलारुस की टीम से 41 अंक आगे रही। विजयवीर का प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण है। उन्होंने कल 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। महिला 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रिया राघव ने 535 के स्कोर के साथ रजत और विभूति भाटिया ने 531 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। प्रिया और विभूति ने हर्षदा निथावे (491) के साथ कुल 1557 का स्कोर कर रजत जीता। रुस के हिस्से में स्वर्ण पदक आया।