Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AAP का भाजपा नेता मनोज तिवारी पर बड़ा आरोप-सपने दिखाकर लोगों से लूट लिए अरबों रुपए

लाइव सिटीज,सेंट्रल डेस्क: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी पर गंभीर आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने भाजपा के भाजपा नेता  मनोज तिवारी पर भूमाफिया होने का आरोप लगाया है. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने पटना में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वास्तु बिहार का निर्माण का सपना बिहार की गरीब जनता के साथ एक  क्रूर मजाक है. उन्होंने कहा कि सही तरीके से जांच हो तो वास्तु विहार का निर्माण एक बहुत बड़ा घोटाला और  फर्जीवाड़ा साबित होगा.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने कहा कि बिहार की जनता ने एक अदद मकान के लिए जीवन भर की कमाई लगा दी, आज उनके सपनों पर पानी फिर गया  और आज भी सडक पर रहने के लिए विवश हैं. उन्होंने कहा कि  वास्तु विहार घोटाला के सूत्रधार मनोज तिवारी दिल्ली में एयर कंडीशन में बैठकर बिहार की जनता को मुंह चिढ़ा रहे हैं. शत्रुघ्न साहू ने कहा कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में इस कंपनी पर दर्जनों मुकदमे चल रहे हैं मनोज तिवारी की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने हजारों लोगों के अरबों रुपए डकार लिए.

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में भी इस कंपनी पर अनेकों मुकदमे और फर्जीवाड़े के शिकायतें हैं किंतु राज्य सरकार मनोज तिवारी के  राजनीतिक वर्चस्व की वजह से उन्हें बचा रही है.  राज्य के मुख्यमंत्री का ऐसे संवेदनशील मामले पर चुप्पी साधे रहना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि  जिन हजारों साधारण लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई को घर का झूठा सपना दिखाकर लूट लिया गया उन मेहनतकश पीड़ितों की पुकार सुनने वाला कोई नहीं है.

आम आदमी पार्टी के नेता शत्रुघ्न साहू ने कहा कि अगर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी मनोज तिवारी के नेतृत्व में राज्य के आम लोगों को ठगी का शिकार बना रही कंपनी पर लगाम नहीं लगाएंगे तो यह माना जाएगा कि भूमाफिया कंपनी वास्तु विहार एवं राज्य सरकार के बीच कोई ना कोई साठगांठ जरूर है. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री सप्ताह भर के भीतर इस फर्जी कंपनी द्वारा राज्य भर में किए गए लूट के जांच के अधिकारी आदेश नहीं देंगे तो आम आदमी पार्टी जन संघर्ष का शंखनाद करेगी. पार्टी के प्रेस वार्ता के दौरान  प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार मिथिलेश सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता ,प्रदेश प्रवक्ता कुसुमलता दास ,उषा, डॉ सुरेश,बबलू प्रकाश आदि शामिल थे.

The post AAP का भाजपा नेता मनोज तिवारी पर बड़ा आरोप-सपने दिखाकर लोगों से लूट लिए अरबों रुपए appeared first on Live Cities.