खेल डेस्क।आज से विश्व विजेता इंग्लैंड बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगा। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले एशेज सीरीज भी किसी विश्व कप से कम नहीं है। इस सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।BCCI ने डोपिंग में फंसे इस खिलाड़ी को किया 8 महीने के लिए निलंबित
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 18 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास के बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग 19 साल से इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने का सपना देख रही है। अगर इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज को जीत जाती है तो यह उनके लिए किसी विश्व कप जीतने से कम नहीं होगा। इंग्लैंड की टीम को पिछले हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ जो प्रदर्शन किया वह उसके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
इंग्लैंड : रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनले, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ विवाद को लेकर दिया ये बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (विकेटकीपर), कैमरन बेनक्राफ्ट, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोस हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, माइकल नेसर, जेम्स पैटिंसन, पीटर सिडल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।
Herald