Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डोपिंग में फंसे पृथ्वी शॉ, BCCI ने 8 महीने के लिए किया निलंबित

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया है. बीसीसीआई ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के चलते उन्हें निलंबित किया है. पृथ्वी शॉ को 8 महीने के लिए निलंबित किया है, जो कि 15 नवंबर तक जारी रहेगा.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. शॉ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण डोपिंग का दोषी माना गया है. यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है.

बीसीसीआई ने बयान में कहा कि मुंबई क्रिकेट संघ से पंजीकृत पृथ्वी शॉ को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिया गया है. शॉ ने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है."

शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे. 16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआरवी) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबति किया गया. शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया. बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दिए गए तर्क को कबूल किया है और उन्हें 15 नवंबर तक के लिए निलंबित किया गया है.

शॉ ने आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था. उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. उन्होंने 2 टेस्ट में 118.50 की औसत से 237 रन बनाए हैं.