Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन के बाद अब ये भारतीय ऑलराउंडर हुआ विश्व कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए रविवार को विश्व कप में इंग्लैंड से हारने के बाद एक और बुरी खबर आई है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को ये बुरी खबर ऑलराउंडर विजय शंकर के चोट के कारण विश्व कप से बाहर होने के रूप में मिली है।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली

मीडिया की खबरों की मानें तो भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर एड़ी में चोट के कारण इस विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इन खबरों के अनुसार अब विजय शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल को भारत की विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है।एड़ी की चोट के कारण रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में विजय शंकर नहीं खेल सके थे। उनके स्थान पर अन्तिम समय में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया गया था।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद शमी, टीम इंडिया को मिली पहली हार

इस विश्व कप के तीन मैचों में विजय शंकर ने दो विकेट हासिल करने के साथ ही 58 रन बनाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अपने विश्व के पहले मैच में 15 रन बनाने के साथ ही दो विकेट लिए थे।विजय शंकर का विश्व कप से बाहर होना भारतीय टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इससे पहले चोट के कारण ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं।