Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने धौनी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आप टीम में बड़े भाई की तरह हैं

 लीड्स 
पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों के अलावा प्रशंसकों ने महेंद्र सिंह धौनी को उनके 38वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। धौनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, इस दौरान टीम इंडिया के उनके साथी भी मौजूद थे। टीम इं​डिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर धौनी को जन्मदिन की बधाई दी। 

विराट ने धौनी के साथ दोस्ती पर जताया गर्व
कोहली ने धौनी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में इमोशनल मैसेज लिखा। विराट ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माही भाई। बहुत कम लोग विश्वास और सम्मान का मतलब जानते हैं। मैं आपके साथ इतने सालों की दोस्ती पर गर्व महसूस करता हूं। आप हम सब लोगों के लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं। और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।'