Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलिस ने बंद की जांच, फुटबॉलर नेमार के खिलाफ रेप मामले में नहीं मिले सबूत

 
नई दिल्ली
 
ब्राजील के फुटबॉल सुपरस्टार नेमार को रेप के चार्ज मामले में बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ पुलिस सबूत जुटाने में असफल रही. पुलिस फुटबॉलर के खिलाफ रेप के मामले में जांच कर रही थी लेकिन सबूत न मिलने की वजह से पुलिस ने अब मामला बंद कर दिया है.

पुलिस की रिपोर्ट मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी. इस केस को खत्म करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. लेकिन इस मामले पर अंतिम निर्णय जज का ही होगा.

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया था. इसके बाद नेमार ने पलटवार करते हुए से कथित रूप से महिला के एक्स रेटेड मैसेज, वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी थीं. 27 साल के खिलाड़ी ने एक वीडियो जारी कर रेप के आरोपों को खारिज किया था.

अज्ञात पीड़ित महिला ब्राजील की ही रहने वाली है. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उनकी असहमति के बावजूद उनके साथ हिंसक यौन संबंध बनाए गए. साओ पाउलो पुलिस ने शिकायत की कॉपी को सार्वजनिक नहीं किया था.

वीडियो में नेमार ने कहा था कि महिला के साथ हुई तमाम बातचीत और इंटिमेट मोमेंट वे शेयर करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा है जो हुआ वह चार दीवारों के बीच मर्द और औरत में होने वाला सामान्य सबंध है.

नेमार ने वीडियो के आखिर में कहा था कि उन्हें फंसाया गया और वे जाल में फंस गए. उन्होंने कहा है कि ये एक जबरन वसूली का मामला है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस बात का भी जिक्र किया गया था कि 15 मई की रात 8 बजे वे होटल में नशे की हालत में आए थे.