Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दर्द से जूझते हुए खेला विश्व कप : जोफ्रा आर्चर

लंदन
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बताया कि इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान वह दर्द से जूझ रहे थे और टूर्नामेंट के बीच में चोट लगने के बाद दर्दनिवारक दवायें लेकर खेल रहे थे । आर्चर ने विश्व कप में 20 विकेट लिये और न्यूजीलैंड के खिलाफ विवादास्पद फाइनल में सुपर ओवर भी फेंका । टी20 ब्लास्ट में ससेक्स के लिये खेलने वाले आर्चर ने कहा कि विश्व कप के दौरान उनकी बाजू में दर्द हो रहा था। उन्होंने बीबीसी ससेक्स से कहा कि यह काफी दर्दनाक था । मैं ‘पेनकिलर्स’ के बिना खेल नहीं सकता था । अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद दर्द शुरू हो गया।